ओमर वैश्य महिला परिषद ने होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। ओमर वैश्य महिला परिषद की अध्यक्ष सोनिया गुप्ता की अध्यक्षता में प्रताप एन्क्लेव में होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एक-दूसरे के गले मिल होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने रंगरंगे कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
सभी महिलाओं ने राधाकृष्ण के साथ हर्बल अवीर गुलाल और फूलों से होली खेली। एक दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। विभिन्न प्रकार के फन गेम्स हुए। होली के गीतों पर नृत्य किया। पूरा वातावरण मथुरा वृंदावल जैसा प्रतीत हो रहा था। कार्यक्रम में परिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरू गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, उमा गुप्ता, रम्मन गुप्ता शैली, राधा, रिचा, ईशा, आंचल, रेनू, ज्योति, श्रद्धा, ऋतु, अंजली, नीलम, सुनीता, अमिता, रश्मि, रेनू,आभा, श्वेता, भावना के अतिरिक्त सभी पोस्ट होल्डर्स और सदस्य उपस्थित रहे।

More From Author

व्यापारियों की दुकानों से पांच लाख के नकली उत्पाद बरामद

महिला ने एक स्वास्थ्य अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *