महिला ने एक स्वास्थ्य अधिकारी पर लगाये गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। तिलहर क्षेत्र निवासी महिला ने स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि कई साल तक स्वास्थ्य अधिकारी उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहा। अब वह उनकी बेटी पर गलत निगाह रख रहा है। अधिकारी की हरकतों से वह और उसकी बेटी परेशान हैं। पीड़ित महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
तिलहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी पर शोषण का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि स्वास्थ्य अधिकारी उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहता था। अब वह उनकी बेटी पर गलत निगाह रख रहा है। पीड़िता ने तिलहर थाने पर तहरीर दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को महिला एसपी ऑफिस पहुंची और अपना दर्द बयां किया। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

ओमर वैश्य महिला परिषद ने होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

Vastu Tips : होलिका दहन करते समय जरूर चढ़ाएं यह चीजें, जीवन में मिलेगी अपार सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *