व्यापारियों की दुकानों से पांच लाख के नकली उत्पाद बरामद

शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। लखनऊ से आई हिन्दुस्तान यूनीलिवर टीम ने पुलिस के सहयोग से चूड़ी वाली गली में छापामारी की थी। छह व्यापारियों की दुकान से पांच लाख कीमत के नकली उत्पादों को बरामद किया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। साथ ही मुचलका भरवाकर सभी को छोड़ दिया गया।
बता दें कि हिन्दुस्तान यूनीलिवर लिमिटेड गोमती नगर लखनऊ की कानूनी प्रतिनिधि नयनतारा निवासी मेन थर्ड क्रास सर्वभूमा नगर थाना माइको लेआउट जिला बैंगलोर ने सहायक फरहा दिबा निवासी पूरबपारा हत्यारा थाना ईकोपार्क जिला नार्थ 24 परगना कोलकाता, जोजफ निवासी सत्यजीत पार्क बाजदोनी कोलकाता के साथ गुरुवार दोपहर जनपद शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार पहुंची। पुलिस को बताया कि क्षेत्र में हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के लेक्मे का फर्जी उत्पाद बेचा जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने बाहर से आई टीम के साथ चूड़ी वाली गली कि विभिन्न दुकानों पर छापामारी की। कंपनी के नाम से बिकने वाला नकली कॉस्मेटिक उत्पाद बरामद किया। व्यापारी शुभम वाजपेयी निवासी मोहल्ला दीवान जोगराज कुमरा वाली गली थाना कोतवाली, तरुन कुमार जुनेजा निवासी मोहल्ला छोटी सब्जी मंडी तलैआ बहादुरगंज थाना सदर बाजार, अनूप कुमार निवासी चूड़ी वाली गली थाना सदर बाजार, मनीष गुप्ता निवासी मोहल्ला साईं मंदिर के पास कटिया टोला, अमित गुप्ता निवासी मोहल्ला कटिया टोला व सुशील कुमार निवासी मोहल्ला एमनजई जलालनगर स्टेशन रोड थाना सदर बाजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

More From Author

मिक्सर लिफ्ट में करंट आने से मजदूर की मौत

ओमर वैश्य महिला परिषद ने होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *