मिक्सर लिफ्ट में करंट आने से मजदूर की मौत

खुदागंज/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। बमियाना गांव में गुरुवार शाम हादसा हो गया। लिंटर पड़ने के दौरान मिक्सर लिफ्ट में करंट आने से दो मजदूर झुलस गए। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। एक की मौत हो गई। दूसरे का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कस्बा खुदागंज के मोहल्ला रामबाग निवासी देव कुमार कस्बे के ही मोहल्ला साहूकारा निवासी आरिफ उर्फ पप्पू की लिंटर डालने वाली मिक्सर लिफ्ट चलाता था। गुरुवार शाम देव कुमार बामियाना गांव लिंटर डालने के लिए मिक्सर लिफ्ट लेकर गया था। काम के दौरान केबल शार्ट होने के कारण मिक्सर लिफ्ट में करंट आ गया। देव कुमार व एक अन्य मजदूर झुलस गया। इनमें देव कुमार की मौत हो गई। दूसरे का बरेली के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। देव अपने पांच भाई-बहनों में छोटा था। परिजनों ने बताया कि देव कुमार अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी करता था।

More From Author

2 घंटे 27 मिनट तक रहेगा होलिका दहन का मुहूर्त

व्यापारियों की दुकानों से पांच लाख के नकली उत्पाद बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *