जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। उ.प्र. एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट की एक बैठक जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा की अध्यक्षता में हुई जिसमे संगठन का विस्तार करते हुये जलालाबाद निवासी वरिष्ट पत्रकार अशोक द्विवेदी को संगठन का जिला संरक्षक मनोनीत कर उनका शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने संगठन विस्तार हेतु स्थानीय पत्रकार साथियों से संगठन से जुड़ने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति होती है। जनपद में लगातार पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे है। अगर समय रहते हम लोग नही चेते तो मीडिया की आवाज को ऐसे ही कुचलने का कुचक्र रचा जाता रहेगा। अब समय आ गया है हम सब एक साथ मिलकर इस कुचक्र के तिलिस्म को तोड़कर करारा जबाब दे। इस दौरान अनुराग मिश्रा राजू, विमल गुप्ता, संतोष उपाध्याय, संजीव कुमार, हरीश गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, आकाश मिश्रा, कमल कांत पांडे, रविकांत आदि लोग मौजूद रहे।