शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। कवि एवं वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ राजीव सिंह की मां श्रीमती छोटी बिटिया का निधन लंबी बीमारी के बाद सुबह हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रधौली में कर दिया गया। उनको मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र डॉक्टर राजीव सिंह ने दी। उनकी शव यात्रा में शहर के साहित्यकार,रंगकर्मी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
उधर प्रवाह साहित्यिक संस्थान द्वारा आयोजित शोक सभा में डॉ राजीव सिंह की मां को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें चंद्रशेखर दीक्षित, कमल मानव, सुशील विचित्र, कुलदीप दीपक, ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान, डॉ प्रशांत अग्निहोत्री, लालित्य पल्लव, चंद्र मोहन पाठक, अरुण दीक्षित, विजय ठाकुर, सरोज मिश्र आदि उपस्थित रहे।
नवज्योति कला मंदिर की शोक सभा में रोहित सक्सेना, अरशद आजाद, यतींद्र त्रिवेदी, रजत सक्सेना, शैलेंद्र मिश्रा, विजय राना, पैट्रिक दास, हंसराज विकल आदि शामिल रहे।