प्रयागराज के मदरसे में तिरंगा बिछाकर परोसा गया नाश्ता, तस्‍वीर वायरल होने पर केस दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्वतंत्रता दिवस पर एक मदरसा में आयोजित कार्यक्रम में मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसा गया। यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर देख आक्रोशित लोगों ने घटना स्थल पर एकत्र होकर नारेबाजी शुरू की तो पुलिस पहुंची। व्यापारी नेताओं की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस लिखकर पुलिस ने जांच शुरू की है। होलागढ़ पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

दरअसल, यहां के दहियावां बाजार के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की रात्रि को इंटरनेट मीडिया पर आई तस्वीर देखी तो भड़क उठे। इन तस्वीरों में कुछ लोगों के सामने मेज पर खानपान का इंतजाम था। मेज पर तिरंगा बिछा था। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से नाराज लोग बाजार में इकट्ठा होकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए नारे लगाने लगे। इस बात की जानकारी मिलने पर होलागढ़ समेत कई थानों की पुलिस मदरसा स्थल पहुंच गई। स्थानीय लोगों और व्यापारी नेताओं ने पुलिस से कहा कि तस्वीरों में दिख रहे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। इस पर पुलिस और व्यापारियों के बीच कहासुनी भी हो गई।

दहियावां व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन सेठ समेत कई कारोबारियों की ओर से पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया गया। उसके आधार पर होलागढ़ थाने में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) अधिनियम 2003 की धारा में कुलदीप केसरवानी, तौआब अंसारी, नन्हे कुरैशी, संजय केसरवानी और अज्ञात पर केस लिखा गया। पता चला कि आरोपित भी दुकानदार हैं।

More From Author

माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत 188 द‍िन बाद जेल से रिहा

बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया इंजीनियरों, बिल्डरों, डेवलपर्स और रियलटर्स का रीढ़ हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *