योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार,ओमप्रकाश कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। जिसमे कुछ नए चेहरे शामिल किये जायेंगे और कुछ मंत्री को हटाया भी जायेगा। एनडीए गठबंधन में शामिल हुए सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। सायकिल की सवारी छोड़ कमल का दमन थामने जा रहे दारा सिंह चौहान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

बीजेपी के शीर्ष नेताओं की माने तो सुभासपा से हुए गठबंधन की शर्त के तहत ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय की कमान भी मिल सकती है। अगले वर्ष होने वाले विधान परिषद चुनाव में सुभासपा के एक कार्यकर्ता को परिषद में सदस्य भी बनाया जाएगा।

सपा से इस्तीफा देने के बाद सोमवार यानी की आज सुबह दारा सिंह चौहान बीजेपी का दामन थामेंगे। ग्रह मंत्री अमित शाह से मुलाकात वह लखनऊ आ रहे है। दोपहर 12 बजे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में ज्वाइनिंग कार्यक्रम होगा। जिसमे भूपेंद्र चौधरी दारा को आज पार्टी ज्वाइन कराएंगे। इस दौरान ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भी साथ मौजूद रहेंगे।

पूर्वांचल में भाजपा की चुनावी राह आसान करेगी सुभासपा

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के एनडीए में शामिल होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल के डेढ़ दर्जन से अधिक सीटों पर भाजपा की राह आसान करेगा। लोकसभा चुनाव में बीजेपी 80 सीटों पर जीत का दावा कर रही है। जिसको पूरा करने के लिए पार्टी दम-ख़म से लगी है।

 

More From Author

Alia Bhatt ने कहा फैमिली के लिए काम करना नहीं छोडूंगी

हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से तबाही, एक की मौत, तीन घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *