छत्तीसगढ़ में संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को बहुत बड़ी राहत

रायपुर। संविदा कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एनआईटी (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) रायपुर में कार्यरत ऐसे कर्मचारियों की याचिका पर न्यायाधीश एके प्रसाद ने चार महीने के भीतर नियमित करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को नौकरी करते 10 वर्ष से भी ज्यादा समय हो गया है। उन्हें पर्याप्त अनुभव है। ऐसे में वह अभी जिस पद पर काम कर रहे हैं, उसी पद पर नियमित किया जाए।

More From Author

165 गुना अधिक संपत्ति जुटाने वाले अधिकारी को अब हुई 5 साल की कैद की सजा

बढ़ते प्रदूषण पर हाई कोर्ट सख्त, 60 उद्योगों के निरीक्षण के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *