राशिफल

Horoscope Today : क्या कहती हैं आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका अष्टमी का दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today : समस्त 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। आज बुधवार का दिन है। बुधवार भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश, भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Goddess Parvati) के पुत्र है। भगवान गणेश (Lord Ganesha) को मान प्रतिष्ठा के साथ बुद्धि का देवता भी माना जाता है।

Horoscope 29 March 2023

मेष-मन अशान्त रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।  मित्रों के साथ वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष-मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें।  व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क-मन अशान्त रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष भी हो सकता है।  कारोबार में सुधार होगा, परन्तु कुछ कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च भी बढ़ेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मिथुन-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा, परन्तु परिवार में शान्ति बनाये रखने का प्रयास करें।  नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह-मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें।  धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या-मन में उतार-चढ़ाव रखें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है।  आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तुला-आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृश्चिक-मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।  व्यर्थ के क्रोध से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

धनु-संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें।  परिवार का साथ मिलेगा। विदेशी कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

मकर-मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें।  क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्च बढ़ेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे।

कुंभ-आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेगा। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।  परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पिता का साथ मिल सकता है।

मीन-किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं। Horoscope Today

More From Author

AMAR PRABHAT 28 MAR 23

Pan-Aadhar Link

आधार से लिंक नहीं कराया तो बंद हो जाएगा ट्रांजैक्शन, जल्द करा लें पैन कार्ड लिंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *