राशिफल

Horoscope Today : कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today  : सभी 12 राशि वालों के लिए आज दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। आज के दिन भगवान हनुमान की सच्चे मन से पूजा पाठ करने वाले भक्तों पर कृपा जरूर बरसती है।

Horoscope 28 March 2023

मेष-कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। किसी विदेशी कारोबार के लिए भाग-दौड़ बढ़ सकती है।  विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

वृष-आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। लाभ के मौके मिलेंगे।

मिथुन-मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह-मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। सचेत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कन्या-आशा-निराशा के भाव मन में हो सकता है। नौकरी के लिए साक्षात्करादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नए वाहन सुख का प्राप्त होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

तुला-मन अशान्त हो सकता है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।  भाग-दौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक-मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु-मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए वाहन सुख का प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर-मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आए के नए स्रोत बनेंगे।

कुंभ-आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं।  निवेश लाभप्रद रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अफसरों का सहयोग रहेगा।

मीन-किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रापर्टी में निवेश कर सकते हैं।

 

More From Author

AMAR PRABHAT 27 MAR 23

राहुल गांधी

राहुल गांधी को खाली करना होगा सरकारी बंगला, लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने जारी किया नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *