माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत 188 द‍िन बाद जेल से रिहा

दिल्ली। माफिया मुख्तार अंसारी की बहू और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को गुरुवार रात जिला जेल से रिहाई मिल गई। इससे पहले दिन में लखनऊ में प्रभारी अपर जिला एवं विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) गौरव कुमार के समक्ष पेश किया गया।

न्यायालय ने डेढ़ लाख रुपये की दो प्रतिभूति तथा मुचलका दाखिल करने पर रिहाई का आदेश पारित किया। निखत बानो का जमानत प्रार्थना पत्र 11 अगस्त को उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था। जमानत पत्रावली पर सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया था कि अभियुक्त (निखत) को अपने पति से जेल में मिलने के लिए जाने से पूर्व ट्रायल कोर्ट की स्वीकृति लेना आवश्यक होगा।

जमानत के आधार पर रिहाई आदेश जारी करने से पहले अभियुक्त का ट्रायल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाना आवश्यक है। इसके अनुपालन में जिला कारागार चित्रकूट की ओर से निखत को गुरुवार को लखनऊ में प्रभारी अपर जिला की अदालत में पेश किया।

More From Author

आर.के. सिन्हा

बिंदेश्वर पाठक ने गांधी के स्वच्छता अभियान को ज़मीनी स्तर पर कार्यान्वित किया- आर.के. सिन्हा

प्रयागराज के मदरसे में तिरंगा बिछाकर परोसा गया नाश्ता, तस्‍वीर वायरल होने पर केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *