हिमाचल के कुल्लू में बादल फटने से तबाही, एक की मौत, तीन घायल

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बादल फटने का खतरा भी मंडरा रहा है। कुल्लू जिले में सोमवार तड़के बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं। मृतक की पहचान बादल शर्मा के रूप में हुई है जो कुल्लू के पाडर तहसील के चांसारी गांव का रहने वाला था। वहीं लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते सड़कों में आवागमन अवरुद्ध हो गया हैं इसे फिर से खोलने के लिए जेसीबी तैनात की गई है।” रिपोर्टों में कहा गया है कि आपदा स्थल के आसपास अचानक आई बाढ़ के कारण कई घर और दुकानें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार, बीती रात ढाई बजे की यह घटना है. मनाली विधानसभा क्षेत्र के काईस और सेऊबाग में फ्लैश फ्लड आया है. रात को नाले में मलबा और पानी आने से लोगों ने भागकर जान बचाई है. फिलहाल, तीनों घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. एसडीएम कुल्लू मौके के लिए रवाना हुए हैं. बताया जा रहा है कि कुछ मकानों को भी नुक़सान हुआ है. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि खराहल घाटी के न्यूली जवाणी नाला में बाढ़ आ गई और कई दुकानों और मकानों को नुकसान हुआ है. सड़क पर भी मलबा आया है. डीएसपी हैडक्वार्टर राजेश ठाकुर ने बताया कि घटना में 1 शख्स की मौत हुई है, जबकि 9 गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

More From Author

योगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार,ओमप्रकाश कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे

सीमा हैदर

सीमा हैदर के भारत आने पर बौखलाया पाकिस्तान, मंदिर पर रॉकेट लॉन्चरों से हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *