Sudan Violence: भारत ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए अपने नागरिकों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया
Sudan Violence: सूडान में प्रतिद्वंदी गुटों के बीच तीन दिन के संघर्ष में कम से कम 185 लोग मारे गए और 18 सौ घायल हुए हैं। मौतों की संख्या अधिक हो सकती हैं क्योंकि खारतोम में झडपों के कारण कुछ इलाकों से शवों को हटाया नहीं जा सका। सप्ताह के अंत में फैली हिंसा से लाखों लोग अपने घरों में फंसे हैं जबकि कई इलाकों में आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है। नियमित सेना और प्रतिद्वंदी अर्धसैनिक रेपिड सपोर्ट बलों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। सेना की प्रमुख कमान ने बताया है कि राजधानी और अन्य जिलों की सुरक्षा का कार्य जारी रहेगा।
सूडान के सैन्य नेता और सत्तारूढ परिषद में उनके उप अधिकारी के बीच टकराव चार दिन पहले शुरू हुआ, सैन्य तख्तापलट के बाद दो वर्ष में उमर अल बशीर को हटा दिया गया था जिसके फलस्वरूप नागरिक लोकतंत्र स्थापित करने के अंतर्राष्ट्रीय समर्थन को धक्का पहुंचा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने सूडान में लडाई की निंदा की है और शांति तथा बातचीत बहाल करके संकट का समाधान करने के लिए तत्काल संघर्षविराम की अपील की है।
भारत ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए सूडान नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष भारतीय नागरिकों को सूचना और सहायता प्रदान करेगा। चौबीस घंटे चलने वाली निशुल्क हेल्पलाइन के नंबर है 1800 11 8797, 91-11-23012113, 91-1123014104 और 91-11-23017905, ई-मेल [email protected]. पर भी संपर्क किया जा सकता है