हीट वेब से लोग बेहाल,

हीट वेब से लोग बेहाल, उत्तर प्रदेश सहित 9 राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

 लखनऊ : देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी पर पड़ रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश समेत नौ राज्यों के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान काफी ज्यादा हो सकता है, यहां हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से ज्यादा पारे के कारण हीटवेव की संभावना बनी हुई है।

इन 9 राज्यों के लिए मौसम विभग का अलर्ट 

पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेष और पुडुचेरी के यानम में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के कई शहरों के लिए भी अलर्ट जारी है। 

बीते दिनों इन शहरों में सबसे ज्यादा तापमान

बारीपदा में 44.2, बांकुरा 43.7, चंद्रपुर में 43.2, श्रीनिकेतन में 43.2,  ब्रह्मापुरी में 43.1, पानागढ़ में 43, अकोला में 42.8, गोंदिया में 42, अमरावती में 42, दमदम में 41.6, कोलकाता 40, उलुबेरिया में 40 डिग्री तापमान रहा।

क्‍या होती है हीटवेव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू चलने लगती है। 47 डिग्री टेम्‍परेचर को खतरनाक हीटवेव की श्रेणी में रखा जाता है। वहीं तटीय क्षेत्रों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो हीट वेव चलने लगती है

इन राज्यों को मिल सकती है राहत

इस बीच थोड़ी राहत वाली भी खबर है। मौसम विभाग के आनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ से मंगलवार यानी आज से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 18 से 20 अप्रैल के बीच अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर में 19 से 20 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी आ सकती की संभावना है। तापमान 22 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। 19 से 20 अप्रैल के बीच भी बारिश हो सकती है।

More From Author

भाइयों की डूबने से मौत

बुलंदशहर में गंगा में नहाने गए दो भाइयों की डूबने से मौत

सूडान में झड़पों

Sudan Violence: सूडान में झड़पों में मरने वालों की संख्या 185 हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *