आईपीएल 2023 में सबसे खराब स्तिथि में चल रही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाओगे। दरअसल, दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर समेत कई अन्य खिलाड़िओं के कीमती सामाना एयरपोर्ट से गायब हो गए हैं। खबरों की मानें तो ये घटना तब हुई जब टीम बैंगलोर से दिल्ली आ रही थी।
दिल्ली कैपिटल्स टीम के बल्लेबाजों के बैट, पैड, ग्लव्स और जूते तक चोरी होने की खबर सामने आई है। इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि विदेशी खिलाड़ियों के बल्ले भी चोरी हो गए हैं, जिनकी एक-एक की कीमत एक-एक लाख रुपये तक है। दिल्ली कैपिटल्स के करीब आधा दर्जन बल्लेबाजों के 16 बैट चोरी हुए हैं।