नई दिल्ली: शराब घोटाले मामले पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal CBI Questioning) से करीब 9 घंटे की पूछताछ की. लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल रविवार रात 8:40 मिनटर पर सीबीआई हेडक्वार्टर से बाहर निकले. अरविंद केजरीवाल को लेने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे हुए थे. सुबह सवा 11 बजे से शराब घोटाले मामले पर सीबीआई अरविंद केजरीवाल से लगातार पूछताछ कर रही थी.
इससे पहले केजरीवाल ने वीडियो जारी करते हुए खुद को गिरफ्तार किए जाने की आशंका जताई थी. केजरीवाल द्वारा यह वीडियो रविवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर जारी किया गया था. इस वीडियो में उन्होंने दावा किया था हो सकता है कि बीजेपी ने सीबाआई को गिरफ्तार करने का आदेश दिया हो. केजरीवाल से सीबीआई (Arvind Kejriwal CBI Questioning) की हुई पूछताछ के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रविवार को जंमकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने कई पार्टी नेताओं को हिरासत में भी लिया.