रामचरितमानस

स्वामी प्रसाद मौर्य – सपा सरकार आने पर रामचरितमानस की चौपाइयों पर लगाएंगे प्रतिबंध

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक बार फिर उन्होंने सोनभद्र में रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है। मौर्य ने कहा कि अगर भाजपा सरकार रामचरितमानस की चौपाइयों पर प्रतिबंध नहीं लगाती या उनमें संशोधन नहीं करती तो प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर रामचरितमानस की चौपाइयों पर प्रतिबंध लगाएंगे।

बता दें, 22 जनवरी को स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस की कुछ चौपाइयों को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से प्रदेश की राजनीति में हंगामा मच हुआ है। जिसका विरोध भारतीय जनता पार्टी समेत अखिलेश की ही पार्टी के कई नेताओं ने किया।

जिसके बाद लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं। इस पर पुलिस ने मौर्य समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दो पर एनएसए भी लगाया था।स्वामी प्रसाद मौर्य पीएम मोदी को लिख चुके पत्र

उसके कुछ दिनों बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद को शुद्र बताते हुए बीजेपी पर कई सवाल दागे, लेकिन उसके बाद यह विवाद अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमास की कुछ चौपाइयों को हटाने को लेकर पीएम मोदी को पत्र भी लिख चुके हैं। साथ ही मांग की इन चौपाइयों को रामचरितमानस से हटवाया जाए।

वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने संतों और बाबाओं के बारे में भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज संत-बाबा कसाई और आतंकवादी बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा।आज के बाबा और संत आतंकवाी और कसाई हो गए: स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले के बाबा संन्यासी होते थे। उनके तप में बल होता था। उन्होंने कहा कि हमने सुना और पढ़ा था कि बाबा और संत पहले तो नाराज ही नहीं होते थे। अगर नाराज हो भी जाते थे तो श्राप देकर भस्म कर देते थे। आज के बाबाओं में वह तप नहीं है। उन्होंने कहा कि शक्ति है तो चीन को भस्म करके दिखाएं। आज बाबा और संत आतंकवादी हो गए हैं। वे कह रहे हैं कि किसी का नाक काट लेंगे, किसी का सिर काट लेंगे, जीभ काट लेंगे। इसके बाद मौर्य ने कहा कि ये कसाई हो गए हैं।

More From Author

सपा नेता आजम खान

सपा नेता आजम खान और बेटे अब्दुल्ला दोषी करार, अदालत ने सुनाई 2-2 साल की सजा

Ration Card

राशन कार्ड धारकों के नए नियम से राशन कार्डधारकों की बल्‍ले-बल्‍ले , देशभर में लागू हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *