शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। मेरठ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृषि मेला में जिले से भी 100 किसान शामिल होंगे, जिसके लिए कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से 100 किसानों की लिस्ट तैयार कर ली गई है, जिन किसानों को मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र नियामतपुर से दो बसों में डा. सीपी गुप्ता, डा. विमल कुमार मेरठ के लिए रवाना होगें। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. एसके वर्मा ने बताया कि मेरठ में तीन दिवसीय मेला 18, 19, 20 को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पशुओं, फल, फूल, सब्जी आदि की प्रतियोगिता, स्टाल लगाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा पंजाब के किसान भी कृषि मेला में प्रतिभाग करेंगे। सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र नियामतपुर से चार कृषि वैज्ञानिक डा. एनसी त्रिपाठी, डा. एसके वर्मा, डा. विद्या गुप्ता, डा. शिव कुमार मेरठ के लिए रवाना हो गए, जोकि एक मेरठ एक दिन पहले पहुंचकर तैयारियां करेंगे।
You May Also Like
Posted in
शहर और राज्य
इस्लाम छोड़ भगवान शिव पर चढ़ाया सोने का मुकुट
Posted by
amar prabhat