जलालाबाद/शाहजहांपुर (बीएपी संवाद)। नगर में स्थित सैयद आतिशबाज की दुकान पर आज सोमवार दोपहर 11 बजे एसडीएम बरखा सिंह व सीओ मस्सा सिंह तथा कोतवाल प्रवीन सोलंकी ने दुकान का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने कई खामियां पाई। जिस पर उन्होंने वहाँ रखे फायर से संबंधित कई उपकरण भी चेक किए जो सही सलामत चल रहे थे। परंतु उन्होंने आबादी के बीच दुकान होने और बनाने पर आपत्ति जताई। इसे मानक के विपरीत बताया। जिस पर उन्होंने दुकान मालिक शौकत अली को फटकार भी लगाई। क्षेत्राधिकारी मस्सा सिंह ने बताया अनिमितताओं की रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेजी जा रही है। इससे पूर्व भी चेतावनी दी गई थी। अब जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिसमें इनका लाइसेंस निरस्त भी हो सकता है।
You May Also Like
Posted in
शहर और राज्य
इस्लाम छोड़ भगवान शिव पर चढ़ाया सोने का मुकुट
Posted by
amar prabhat