आपरेशन कावेरी

आपरेशन कावेरी : सूडान में फंसे 360 भारतीयों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा

नई दिल्ली । सूडान में गृह युद्ध  के हालातों के बीच भारत सरकार के आपरेशन कावेरी  के तहत वहां फंसे 360 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया है। इन भारतीयों को लेकर एक विमान जेद्दा से नई दिल्ली पहुंच गया है।

अफ्रीकी देश सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत में जेद्दा में एक कंट्रोल रूम बनाया है। सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से समुद्री मार्ग से निकाल कर पहले जेद्दा पहुंचाया जा रहा है। वहां से हवाई मार्ग से भारतीय को भारत लाने के लिए भारतीय वायु सेना लगी है। सूडान में गृह युद्ध के बीच करीब तीन हज़ार भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए भारत ऑपरेशन कावेरी चला रहा है। सूडान से लाए गए लोगों ने हवाई अड्डे पर भारत सरकार के इस अभियान की तारीफ की है।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने जेद्दा एयरपोर्ट से इस जत्थे को दिल्ली के लिए रवाना किया था। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये सभी जल्द ही अपने परिवारों से मिल सकेंगे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारतीयों की वापसी पर उनका स्वागत किया है। सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस आने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विट किया। जयशंकर ने लिखा है कि “भारत अपने लोगों की वापसी का स्वागत करता है। ऑपरेशन कावेरी के तहत 360 भारतीय नागरिक घर आए हैं।

 

More From Author

Bournvita

Bournvita को बाल आयोग का नोटिस, भ्रामक विज्ञापन हटाने के निर्देश

AMAR PRABHAT 27 APR 23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *