Amritsar : पाकिस्तान ने देर रात रिहा किये 198 भारतीय मछुआरे

अमृतसर । पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार रात अटारी-वाघा सीमा पर 198 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया, जिन्हें समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में पकड़ा गया था। अरब सागर में समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले मछुआरों पर संबंधित देशों के पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया जाता है और उन्हें लगभग छह महीने की अवधि के लिए दंडित किया जाता है।

पाकिस्तान सरकार द्वारा रिहा किए गए भारतीय मछुआरों ने कहा कि वे मछली पकड़ने के दौरान सीमा पार कर गए क्योंकि उन्हें समुद्र में सीमा के बारे में पता नहीं था। भारतीय और पाकिस्तानी मछुआरे अक्सर अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करते हैं। इन्हें दोनों देशों की संबंधित एजेंसियों द्वारा पकड़ा जाता है।

एक अन्य मछुआरे विजय ने कहा, “मैं बॉर्डर के पास मछली पकड़ रहा था तभी पाकिस्तावनी नाव ने आकर हमें पकड़ लिया। हम में से कई लोग अभी भी जेल में बंद हैं। प्लीज उनकी मदद करें। हम सरकार से अपील करते हैं कि हमारे नाव हमें वापस कर दिए जाएं।”

 

 

More From Author

UP Nagar Panchayat Chunav Results 2023 : यूपी में निकाय चुनाव के शुरुआती रुझानों BJP आगे

आरबीआई का आदेश

हर जिले में 100 जमाकर्ताओं को खोजकर पैसा देंगे बैंक, 100 दिन चलेगा अभियान : आरबीआई का आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *