Pakistan Hafiz Saeed Son: 4 दिन से लापता है हाफिज सईद का बेटा, हत्या की आशंका

Pakistan Hafiz Saeed Son: : मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद की पाकिस्तान में हत्या की खबर है। कमालुद्दीन सईद पिछले 26 सितंबर से लापता है। खबरों के मुताबिक, पेशावर में कार में आए बदमाशों ने कमालुद्दीन सईद का अपहरण कर लिया था। तभी से वह लापता है। उसे लगातार ढूंढने की कोशिश की जा रही है। आईएसआई भी उसे अभी तक ढूंढने में नाकाम रही है। पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि हाफिज सईद के बेटे कमालुद्दीन सईद की डेड बॉडी जब्बा घाटी इलाके में मिली है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड है। वो इस्लामी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LET) का सह-संस्थापक है। हाफिज सईद आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सरगना भी है। लश्कर-ए-तैयबा (LET) को दुनिया के कई देश आतंकी संगठन घोषित कर चुके हैं। इसमें भारत, अमेरिका, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया और रूस शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी LET को आतंकी संगठन मानता है।

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में 18 सुरक्षा कर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे। इस दौरान 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मारे गए लोगों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हाफिज पर अमेरिका ने 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम रखा है।

हाफिज जमात उद दावा की आड़ में हाफिज दहशत फैलाने का काम करता है। लाहौर से 50 किलोमीटर की दूरी पर मुरीदके नाम का शहर है। शहर को 1910 में अंग्रेजों ने बसाया था। यहीं से सईद सभी तरह की गतिविधियां चलाता है। मुरीदके में हाफिज सईद के संगठन जमात उद दावा का हेडक्वार्टर है। यहीं पर हाफिज एक बड़ा मदरसा चलाता है।

More From Author

महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले देशभर में स्वच्छता अभियान

आर.के. सिन्हा

गाँधी जयंती पर विशेष क्यों बापू पसंद करते थे विद्यार्थियों से मिलना: आर.के.सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *