मुंबई । बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में बन रहे बीएपीएस हिंदू मंदिर (स्वामीनारायण मंदिर) पहुंचे। यहां अभिनेता ने निर्माण में एक ईंट भी रखी। वहीं संयुक्त अरब अमीरात के पहले पारंपरिक पत्थर के मंदिर की शानदार डिजाइन और मूर्तियों को देखकर अभिनेता चौंक गए।
अक्षय कुमार के साथ फिल्म निर्माता वासु भगनानी और बिजनेसमैन जितेन दोषी भी अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर को देखने पहुंचे थे। मंदिर पहुंचने के बाद अक्षय का मंदिर के प्रमुख स्वामी ब्रह्मविहारीदास ने स्वागत किया। इसके बाद अभिनेता और अन्य लोगों को एक प्रदर्शनी दिखाई गई। जिसका नाम है ‘सद्भाव की नदियां’।
प्रदर्शनी देखने के बाद अक्षय और उनकी टीम ने एक प्रार्थना समारोह में पहुंची इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण में भी सहयोग किया। अभिनेता ने मंदिर के निर्माण में एक ईंट रखी।
मंदिर दर्शन के बाद अभिनेता और स्वामी ब्रह्मविहारीदास ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान का आभार जताया।