एशियन गेम्स में शूटिंग में भारत के खाते में एक और गोल्ड आ गया है। 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (महिला) में सिफ्त कौर सामरा ने गोल्ड मेडल जीता। सिफ्त ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 469.6 अंक का स्कोर बनाया जो नया विश्व रिकॉर्ड है। वहीं इसी इवेंट में आशी चौकसे को ब्रॉन्ज मेडल मिला है। शूटिंग में भारत के खाते में यह दूसरा गोल्ड मेडल है।
अब तक, भारत ने 27 सितंबर को चार मेडल जीते हैं. भारत ने अबतक एशियन गेम्स में कुल 18 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. जिसमें 5 गोल्ड मेडल हैं.