सिनेमाघर की बीम

UP News: टॉकीज की मरम्मत के दौरान हुआ हादसा, दो मजदूरों की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा शहर में आज रविवार को एक सिनेमाघर की बीम गिर जाने से उसके मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई.

अमरोहा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) विजय कुमार राणा ने बताया कि आज पूर्वाह्न करीब 11 बजे स्टेशन रोड पर ‘माधव पैलेस’ सिनेमाघर की मरम्मत का काम चल रहा था, तभी उसका एक बीम अचानक ढह गया. उन्होंने बताया कि इस घटना में मौके पर काम कर रहे नौ लोग मलबे में दब गए.

आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर उन सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनमें से रफीक (45) और यासीन (22) नामक दो मजदूरों की मौत हो चुकी थी. हादसे में घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं.

More From Author

Gyanvapi Case: आज से शुरू होगा ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे, वाराणसी पहुंची ASI की टीम

यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, रेलवे ने ट्रेनों की आवाजाही पर लगाई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *