President Murmu

राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के तीन दिन के दौरे पर

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी. वो आज प्रदेश की राजधानी रांची (Ranchi) में झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी. यह जानकारी राष्ट्रपति सचिवालय ने दी.

राष्ट्रपति सचिवालय ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तत्वावधान में खूंटी में आयोजित महिला सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगी.

वो नामकुम (रांची) में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (रांची) के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. शाम को राजभवन रांची (Ranchi) में अपने सम्मान में झारखंड सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले नागरिक अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगी. 26 मई को राजभवन में गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी. इसके बाद राजभवन से रांची (Ranchi) एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी.

एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति एक विशेष विमान से बुधवार को देवघर पहुंचेंगी और बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। शाम को राष्ट्रपति रांची में नवनिर्मित झारखंड उच्च न्यायालय परिसर का उद्घाटन करेंगी। देवगढ़ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के अनुसार राष्ट्रपति के मंदिर दर्शन को देखते हुए बुधवार सुबह छह बजे से साढ़े दस बजे तक पूजा स्थल में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा।

इसके अलगे दिन 25 मई को राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में खूंटी जिले में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगी। शाम को वह आईआईआईटी संस्थान, रांची के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति झारखंड के वीर सपूतों को भी श्रद्धांजलि देंगे।

उनके स्वागत के लिए राज्य की राजधानी में होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं। मुर्मू ने 2015 से 2021 तक झारखंड के राज्यपाल का पद संभाला था। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देवघर, रांची और खूंटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

More From Author

साराभाई वर्सेज साराभाई की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की कार एक्सीडेंट में मौत

निर्मम हत्या

CRIME NEWS : 13 साल की लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर छोटी बहन को मार डाला, शव के टुकड़े कर एसिड से जलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *