GOOD NEWS : 71,000 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, मंगलवार को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे प्रधानमंत्री

देश में रोजगार को लेकर केंद्र की मोदी सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। इन सब के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 मई, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगभग 71,000 नव नियुक्त भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन नियुक्तियों को भी संबोधित करेंगे। रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस पहल का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/संघ शासित प्रदेशों में भर्तियां की जा रही हैं।

जानकारी के मुताबिक ये नई भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों के साथ ही राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर लेखा क्लर्क, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी, लोअर डिवीजन क्लर्क, सब डिवीजनल ऑफिसर, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, फायरमैन, सहायक लेखा अधिकारी, संभागीय लेखाकार, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, सहायक रजिस्ट्रार, सहायक प्रोफेसर आदि पदों पर होंगी।

पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। बयान में कहा गया है, ‘‘रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।’’ इन नवनियुक्त कर्मियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नई नियुक्तियों के लिए एक ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स है।

 

More From Author

IMD Rainfall Alert

IMD Rainfall Alert: कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

हेमकुंड साहिब

इस बार हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं की संख्या की गई सीमित, 20 मई को खुलेंगे कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *