फिल्म जगत

फिल्म जगत से आई बुरी खबर! नहीं रहे दिग्गज एक्टर मंगल ढिल्लों

मुंबई। मशहूर अभिनेता मंगल ढिल्लों का रविवार को निधन हो गया है। वे पिछले कुछ सालों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका पंजाब के लुधियाना शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत काफी खराब थी। 11 जून की सुबह एक्टर ये कैंसर की जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की जानकारी दी।

यशपाल ने बताया कि, वे लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और लुधियाना के कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं एक्टर के निधन से हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। फैंस और तमाम सेलेब्स एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि एक्टर का जन्म फरीदकोट के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्होंने वहीं से पढ़ाई की थी। इसके बाद वह फैमिली के साथ उत्तर प्रदेश आए और दोबार फिर पंजाब जाकर अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी।

इन फिल्मों में किया काम

मंगल ढिल्लों अभिनेता होने के साथ-साथ एक लेखक और फिल्म निर्देशक भी थे। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत नाटकों से की थी। एक्टर ने दिल्ली और चंडीगढ़ के रंगमंच पर खूब काम किया और फिर फिल्मों और सीरियल्स की दुनिया में अपनी धाक जमाई। उन्होंनें ढेरों हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई मशहूर टीवी सीरियलों में कैरेक्टर और निगेटिव भूमिकाएं निभाकर नाम और शोहरत हासिल की थी। बता दें कि, मंगल ढिल्लों ने खून भरी मांग, जख्मी औरत, दयावान, भ्रष्टाचार, अकेला, विश्वात्मा, अम्बा, अकेला, जिंदगी एक जुआ, दलाल, साहिबान, जैसी कई फिल्मों में काम किया और अपना एक अलग मुकाम हासिल किया था।

More From Author

VAT On Petrol Diesel: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाया वैट

G20 SAI समिट आज से गोवा में होगा शुरू, भारत के कैग देंगे उद्घाटन भाषण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *