Chandrayaan-3 आज होगा लॉन्च, ISRO ने पूरी की तैयारी

नई दिल्ली: ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने जा रहा है. चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा. इस मिशन को लेकर हर तरह की तैयारी को पूरा कर लिया गया है. आज दोपहर 2.35 मिनट पर इसकी लॉन्चिंग होगी. चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरते ही भारत विश्व का ऐसा करने वाला चौथा देश होगा.

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले चंद्रमा लैंडर विक्रम को जीएसएलवी मार्क 3 हेवी लिफ्ट लॉन्च वाहन, जिसे बाहुबली रॉकेट कहा जाता है, पर रखा जाएगा. इसे लॉन्च व्हीकल मार्क 3 (एलएम-3) नाम दिया गया है. जीएसएलवी 43.5 मीटर ऊंचा है. यानी इसकी ऊंचाई दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार से भी ज्यादा है. चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के 40 दिन बाद यानी 23 अगस्त को चांद की सतह पर उतरेगा.

चार साल पहले नहीं हुए थे कामयाब

चार साल पहले 2019 में चंद्रयान-2 मिशन के दौरान लैंडर के सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता नहीं मिल पाई थी. जिसे देखते हुए चंद्रयान-3 मिशन को भारत के लिए काफी अहम माना जा रहा है. माधवन नायर ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने करीब चार साल पहले चंद्रयान-2 की सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान आई समस्या के समाधान के लिए कई उपाय किए थे और प्रणालियों को मजबूत किया था.

चांद पर कब होगी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग

इस मिशन को प्रक्षेपण यान मार्क-3 (एलवीएम3) से लॉन्च किया जाना है. जिसे इसरो के वैज्ञानिक से फैट बॉय भी कहते हैं. ये अब तक लगातार छह सफल अभियानों को पूरा कर चुका है. चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिर में निर्धारित है. इसपर नायर ने कहा कि ये बहुत कठिन और जटिल प्रक्रिया है और हम इसे पहली बार अज्ञात क्षेत्र में करने जा रहे हैं. काफी बेसब्री है. हमें धर्य रखकर इसे देखना चाहिए.

 

More From Author

मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान:मैक्रों ने उनके लिए डिनर होस्ट किया

राशिफल

Horoscope 14 July 2023: इन राशियों पर भगवान शिव के साथ बरसेगा मां लक्ष्मी का महा आशीर्वाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *