Chandrayaan-3 ने खींची चंद्रमा की पहली तस्वीर, ISRO ने किया शेयर

Chandrayaan-3  : चंद्रयान-3 द्वारा ली गई चंद्रमा की पहली तस्वीरें अब सबके सामने हैं. इन तस्वीरों को Lunar Orbit Injection के दौरान खींचा गया. इन तस्वीरों में बाईं ओर गोल्डेन कलर का चंद्रयान-3 का सोलर पैनल नजर आ रहा है और सामने चंद्रमा की सतह पर मौजूद गड्ढे दिखाई दे रहे हैं.

हर तस्वीर में इन गड्ढों का आकार बढ़ा होता जा रहा है. बताया गया कि 9 अगस्त की दोपहर पौने दो बजे करीब इसके ऑर्बिट को बदलकर 4 से 5 हजार किलोमीटर की ऑर्बिट में डाला जाएगा. इस प्रक्रिया के बाद चांद की जब भी फोटो ली जाएगी तो वो और बड़ी और स्पष्ट दिखेगी.

इसरो का मिशन मून, अब तक सही तरीके से आगे बढ़ रहा है. अंतरिक्ष एजेंसी को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त तक चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा.

चंद्रयान-3, इसरो का मानवरहित मून मिशन है. चंद्रयान-3 शनिवार को चंद्रमा की ऑर्बिट में दाखिल हुआ था. वहीं से चंद्रमा की तस्वीरें ली गई हैं. भारत के इस महत्वाकांक्षी मिशन पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं.

चंद्रयान-3 लॉन्च होने के 41 दिन बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच रहा है. चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंच गया है. चांद के इस हिस्से तक, अभी तक कोई देश नहीं गया है.

 

 

More From Author

प्रधानमंत्री मोदी ने किया अमृत भारत स्टेशन योजना को लांच, देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प

राज्यसभा में आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, AAP-कांग्रेस ने जारी किया है व्हिप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *