Ind-Nz 2nd T20

Ind-Nz 2nd T20 : भारत ने 6 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया, 1 फरवरी को होगा तीसरा मुकाबला

Ind-Nz 2nd T20 : टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला एक फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Ind-Nz 2nd T20 : रविवार को लखनऊ के भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में न्यूजीलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। कप्तान मिचेल सेंटनर ने नाबाद 19 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली। माइकल ब्रेसवेल और मार्क चैंपमैन 14-14 और ओपनर फिन एलेन और ड्वेन कॉन्वे 11-11 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दो विकेट चटकाए। कप्तान हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्‌डा, युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर के हिस्से एक-एक विकेट आए।

Ind-Nz 2nd T20 : 100 रनों का लक्ष्य भारत ने 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 26 रन बनाए। ईशान किशन ने 19 रन जोड़े। माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

More From Author

अस्पताल में किया रेफर

ओडिसा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Mahashivratri 2023 : इस महाशिरात्रि बन रहा बेहद खास संयोग,जानें शुभ मुहूर्त और महादेव को प्रसन्न करें विशेष मंत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *