IPL 2023 : आईपीएल 2023 पुराने फॉर्मेट और कई नए नियमों के साथ खेला जाएगा. आईपीएल के 16वें सीजन में कुछ नए और अनोखे नियम में देखने को मिलेंगे. इनसे टूर्नामेंट में रोचकता बढ़ सकती है.
वाइड-नो बॉल पर डीआरएस- टीमें आईपीएल 2023 के दौरान वाइड और नो बॉल पर भी डीआरएस ले सकती है. अभी तक आउट दिए जाने के फैसले पर ही ऐसा किया जा सकता था. हाल ही में डब्ल्यूपीएल में वाइड-नो बॉल पर डीआरएस शुरू किया गया और इसे आईपीएल में लाया गया है.
स्लो ओवर रेट पर सजा- अगर बॉलिंग करते समय टीमों की ओवर रेट तय सीमा से धीमी रहती है तब जितने ओवर कम होंगे उनमें 30 गज के बाहर पांच के बजाय चार ही फील्डर रह सकते हैं. जैसे- अगर ओवर रेट के हिसाब से 18 ओवर होने थे लेकिन 17 ही हो पाए तब आखिरी तीन ओवर में वह टीम 30 गज से बाहर चार ही फील्डर रख पाएगी.
फील्डर-कीपर की गड़बड़ी पर पेनल्टी- अगर गेंदबाजी के दौरान कोई फील्डर या विकेटकीपर अवैध तरीके से मूवमेंट करता है तो उसकी टीम पर पांच रन की पेनल्टी लगेगी. साथ ही गेंद को डेड बॉल करार दिया जाएगा.