गंभीर के करियर पर बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली । भारतीय टेस्ट टीम कभी घरेलू मैदान पर लगभग अजेय मानी जाती थी। अब लगातार हारों के बाद आलोचनाओं के घेरे में है। न्यूजीलैंड से 0-3 की क्लीन स्वीप हार के बाद अब साउथ अफ्रीका ने भारत को घरेलू सीरीज में 0-2 से मात दी है।

इन नतीजों ने टीम इंडिया की मजबूत टेस्ट पहचान पर बड़ा असर डाला है। 16 महीनों में यह हेड कोच गौतम गंभीर की तीसरी टेस्ट सीरीज हार है, जिसने भारतीय टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग शैली और चयन फैसलों पर तीखी आलोचना हो रही है। कई पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें पद से हटाने की मांग तक उठा दी थी। खुद गंभीर ने भी सीरीज हार के बाद कहा था कि उनके भविष्य का फैसला बीसीसीआई के हाथ में है।

More From Author

छत्तीसगढ़ में इस बार 10 दिन पहले शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा

धान खरीदी किसान हित में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *