IPL 2023 : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 35वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीम आमने सामने होगी। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से शुरू हो जाएगा। कप्तानों की बात करें तो एक ओर जहां हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कमान संभालते नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेंगे। एकतरफ गुजरात अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर इस मुकाबले में उतरेगी तो वहीं, रोहित शर्मा की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ करीबी हार झेलने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी।
IPL 2023 में कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अगर दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस गुजरात टाइटंस से पीछे है। वहीं गुजरात टाइटंस ने अभी तक आईपीएल 2023 में 6 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को दो में हार और चार में जीत नसीब हुई है। जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 6 मुकाबले खेलकर तीन में जीत और तीन में हार दर्ज की है।
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अब तक आईपीएल में सिर्फ एक बार आमने-सामने हुए हैं। ये मुकाबला आईपीएल 2022 में खेला गया था जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 रन से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों के अहम खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन और ईशान किशन गेंदबाजी को जमकर बाउंड्री के बाहर पहुंचा रहे हैं तो वहीं हरितिक शोकीन, पीयूष चावला और जोफ्रे आर्चर बल्लेबाजों को पिच पर टिकने ही नहीं देते हैं। गुजरात के लिए भी कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा शुबमन गिल, डेविड मिलर और साई सुदर्शन बल्ले से गदर मचा रहे हैं तो वहीं गेंदबाजी में राशिद खान, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा जमकर विकेट चटका रहे हैं।
पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों के लिए अनुकूल है। शुरुआत में गेंद तेज गेंदबाज़ो को हल्का सा स्विंग देखने को मिलता है। वहीं, यहां की बॉउंड्री काफी बढ़ी है। इस वजह से स्पिन गेंदबाज़ो को विकेट लेने में ज्यादा मदद मिलती है। यहां अब तक आईपीएल के 22 मैच खेले गए हैं, जिनमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं और 14 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम सफल रही है। इस मैदान पर आईपीएल का सर्वोच्च स्कोर 207 रन और लोवेस्ट स्कोर 102 रन है।
दोनों टीमों के प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।