𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧’𝐬 𝐏𝐫𝐞𝐦𝐢𝐞𝐫 𝐋𝐞𝐚𝐠𝐮𝐞 : महिला प्रीमियर लीग की पांच टीमें 4669.99 करोड़ रुपये में बिकी

𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧’𝐬 𝐏𝐫𝐞𝐦𝐢𝐞𝐫 𝐋𝐞𝐚𝐠𝐮𝐞 : महिला आईपीएल के लिए आज सभी पांच टीमों पर बोली लग चुकी है। बीसीसीआई ने इन पांचों टीमों की नीलामी करके करोड़ो रुपये कमाई है। बता दें, इन पाचों टीमों की नीलामी के बाद बीसीसीआई को 4669.99 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। वहीं अब इसको आधिकारिक नाम भी मिल गया है। बता दें, अब ये महिला प्रीमियर लीग (WPL) हो गया है। सभी पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, बेंगलुरु और दिल्ली शहरों की है।

नीलामी के दौरान अडानी ग्रुप ने सबसे महंगी बोली लगाकार अहमदाबाद टीम को खरीदा है। बता दें, अडानी ग्रुप ने अहमदाबाद टीम को 1289 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं मुंबई की टीम को अंबानी ग्रुप ने 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा है। यानी इस बार बिजनेस के मैदान पर नहीं बल्कि क्रिकेट के मैदान पर अडानी और अंबानी आमने-सामने होगी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पांचों महिला आईपीएल टीम की नीलामी की जानकारी ट्वीट करके दी है। 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧’𝐬 𝐏𝐫𝐞𝐦𝐢𝐞𝐫 𝐋𝐞𝐚𝐠𝐮𝐞

सभी पांच टीमों की कीमत और मालिक

टीम कीमत मालिक

  • अहमदाबाद 1289 करोड़ अडानी स्पोर्ट्सलाइन PVT. LTD
  • मुंबई 912.99 करोड़ इंडियाविन स्पोर्ट्स PVT. LTD
  • बेंगलुरु 901 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स PVT. LTD
  • दिल्ली 810 कोरड़ जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट PVT. LTD
  • लखनऊ 757 करोड़ कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स PVT. LTD

बता दें, मार्च में महिला आईपीएल का आगाज होगा लेकिन उससे पहले सभी खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। लेकिन अभी तक इसका पूरा शेड्यूल सामने नहीं आ सका है। बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों की पर्स वैल्यू 12 करोड़ रुपये रखी है। कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइज को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। कैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइज 50, 40 और 30 लाख रुपये रखी गई है।

जबकि अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइज को दो कैटेगरी में बांटा गया है। अनकैप्ड खिलाड़ियों की बेस प्राइज 20 और 10 लाख रुपये तय की गई है। इसके अलावा बीसीसीआई ने यह भी फैसला किया है कि फ्रेंचाइजी की पर्स वैल्यू में हर साल 1.5 करोड़ रुपये का इजाफा किया जाएगा। यह महिला आईपीएल का पहला सीजन होगा और इस सीजन में कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे। यह आईपीएल एक अप्रैल तक समाप्त हो सकता है।

More From Author

डायबिटीज पेशेंट डाइट

सर्दी आते ही डायबिटीज पेशेंट डाइट में शामिल करें ये चीजें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

Padma Awards 2023 Winners

Padma Awards 2023 Winners : मुलायम, सुधा मूर्ति, रवीना, बिड़ला… को पद्म विभूषण सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *