भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रलिया को लगा बड़ा झटका, शेष दो टेस्ट मैच से बाहर हुए डेविड वार्नर

मुंबई। भारत और ऑस्ट्रेलिया  के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को एक और झटका लगा है। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर कोहनी में फैक्चर के कारण दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं।

उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज मैथ्यू रेनशॉ को नई दिल्ली में सब्स्टीट्यूट के रूप में भेजा गया था और एक्स-रे की पुष्टि के साथ वार्नर को कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर भी बना हुआ है, अब उन्हें इंदौर और अहमदाबाद में टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है, और अब वह अपने स्वदेश सिडनी लौटेंगे। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ वॉर्नर ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में केवल 26 रन बनाए थे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि वार्नर के भारत में 17 मार्च से मुंबई में शुरू होने वाले तीन वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है। डेविड वार्नर भारत के टेस्ट दौरे से बाहर हो गए हैं और स्वदेश लौट आएंगे। वार्नर को दिल्ली में दूसरे टेस्ट में कोहनी पर चोट लगी थी और हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बिच चल रहे टेस्ट मैच की सीरीज़ में पहले ही तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को बाएं हाथ की चोट के कारण दौरे से बाहर कर चुके है। लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण नागपुर में पहले टेस्ट के बाद शामिल नहीं हुए, लेकिन वह टेस्ट टीम में फिर से शामिल होने वाले हैं। कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क के एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिट होने की उम्मीद है।

More From Author

AMAR PRABHAT 22 FEB 2023

धान की खरीद

धान की खरीद 700 एलएमटी के पार, किसानों को 1,45,845 करोड़ रुपये का एमएसपी भुगतान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *