IPL 2023 : राजस्थान को घर में मिली हार, लखनऊ ने मैच जीत कर पॉइंट टेबल में किया टॉप

IPL 2023 :  लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल-2023 के 26 वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए थे। काइल मेयर्स ने 42 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए थे। जवाब में एक वक्त राजस्थान की टीम ने एक विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए थे।

हालांकि, इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 144 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 40 रन की पारी खेली। आवेश खान ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके।

दोनों टीमें 

लखनऊ सुपर जाएंट्सः केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई।

राजस्थान रॉयल्सः जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

More From Author

शाइस्ता परवीन

उमेश पाल हत्याकांड : बिना नकाब शाइस्ता परवीन की तस्वीर हुई जारी और तीन शूटर अब भी फरार

मानहानि केस : सजा पर रोक लगाने राहुल गांधी की याचिका पर सूरत कोर्ट का फैसला आज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *