IPL 2023 : लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम ने दमदार वापसी करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स को 2 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टॉस हारने के बाद लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 3 गेंद शेष रहते ही 161 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
दोनों टीम
पंजाब किंग्स: अथर्व तायदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।