केंद्रीय मंत्री सिंधिया के शॉट से बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फूटा: क्रिकेट के मैदान पर हादसा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शॉट से बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फूटा: क्रिकेट के मैदान पर हादसा

रीवा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्रिकेट के मैदान पर लगाए एक शॉट से भाजपा का एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल सिंधिया ने शॉट मारा तो गेंद हवा में उछली और कार्यकर्ता को लग गई। घायल कार्यकर्ता को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुद सिंधिया ने अस्पताल पहुंचकर कार्यकर्ता का हाल जाना।

मामला रीवा का है। यहां बुधवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपीसीए के मैदान का उद्घाटन करने के लिए इटौरा पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए बल्ला थाम लिया। फिर क्या था, उन्होंने एक से एक शॉट लगाए। क्रिकेट खेलते समय सिंधिया ने एक बॉल पर उठाकर शॉट मारा तो गेंद हवा में चली गई। भाजपा युवा मोर्चा का मंडल उपाध्यक्ष विकास मिश्रा बॉल के नीचे आकर कैच पकड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी कैच छूट गया और बॉल उसकी आंख के उपरी हिस्से में लग गई। वह वहीं पर गिर पड़े। जिसके बाद खुद सिंधिया ने कार्यकर्ता को उठाया। फिर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया हादसे के बाद घायल कार्यकर्ता का हालचाल जानने अस्पताल भी पहुंचे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के दीनदयाल नगर मंडल के अध्यक्ष धीरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि एमपीसीए के मैदान के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान राजेन्द्र सिंह कटहा ने बालिंग की। तभी मैदान में फील्डिंग कर रहे भाजयुमो के दीनदयाल नगर मंडल उपाध्यक्ष विकास मिश्रा 26 वर्ष निवासी अनंतपुर के सिर में गेंद लग गई है।

दरअसल, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को दोपहर में रीवा एयरपोर्ट का भूमिपूजन किया। इसके बाद उन्होंने इटौरा गांव पहुंचकर यहां नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण किया। समारोह शाम 5.00 बजे प्रारंभ हुआ। इस मौके पर क्रिकेट खेलते समय यह हादसा हो गया।

More From Author

16 FEB 2023

ICC की बड़ी गलती

Rankings: ICC की बड़ी गलती, सिर्फ छह घंटे तीनों फॉर्मेट में नंबर वन रहा भारत, टेस्ट में अब भी पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *