Ind W vs Pak W T20WC : भारत ने 7 विकेट से दी पकिस्तान को मात

नई दिल्ली। : जेमिमा रोड्रिग्ज और रिचा घोष की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज किया है। हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप में उतरी टीम इंडिया ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया है। टीम का अगला मुकाबला 15 फरवरी को केप टाउन पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।

यह टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में पाक पर 5वीं जीत है। विमेंस टी-20 क्रिकेट के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को 11वीं बार हराया है।

केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर रविवार को पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से आयेशा नसीम ने 25 गेंदों पर 43 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, कप्तान बिस्माह मरूफ ने 55 गेंद पर नाबाद 68 रन का योगदान दिया।

जवाब में टीम इंडिया ने 6 बॉल शेष रहते तीन विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए। टीम की ओर से जेमिमा रोड्रिग्ज ने (53 रन) अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने रिचा घोष के साथ 33 गेंदों पर 58 रनों की अविजित साझेदारी की।

More From Author

सांसद ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बजरंगबली

रेलवे ने बजरंगबली को माना अतिक्रमणकारी, बाद में मानी अपनी गलती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *