टीम इंडिया को बड़ा झटका, हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से बाहर

भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है, भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या चोटिल होने के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने उनकी जगह रिप्लेसमेंट के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को जगह दी गई है.

बता दें कि भारतीय टीम का अगला मैच 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होना है. वैसे, टीम पहले से ही वर्ल्ड कप के समीफाइनल में पहुंच गई है. पिछले महीने पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पंड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर बैठना पड़ा था. उम्मीद थी कि पंड्या सेमीफाइनल तक फिट हो जाएंगे लेकिन अब यह बात साफ हो गई है कि पंड्या वर्ल्ड कप में वापसी नहीं कर पाएंगे.

बता दें कि रिप्लेसमेंट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल कर लिया गया है. शनिवार को टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी द्वारा मंजूरी मिलने के बाद तेज गेंदबाज को हार्दिक की जगह टीम में शामिल कर लिया गया.

More From Author

हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह ने इजरायल-हमास जंग को बताया धर्म युद्ध, कहा- अमेरिकी बमों की भी कोई हैसियत नहीं

पाकिस्तान के एयरबेस पर आतंकी हमला, मारे गए 3 दहशतगर्द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *