पानी पीने का सबसे

पानी पीने का सबसे गलत समय है ये, जरूर जान लें वरना पीकर पछतावा तो होगा

स्वस्थ शरीर और बेहतर सेहत के लिए रोजाना ढेर सारा पानी पीना जरूरी है। चूंकि गर्मियों में पसीना ज्यादा आता है इसलिए पानी की जरूरत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। माना कि पानी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है, लेकिन गलत समय पर पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं भी हो जाती हैं।

अगर आप गलत समय पर पानी पीते हैं तो आपको न सिर्फ पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है बल्कि मोटापा और कब्ज जैसी बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं।पानी से अपार लाभ पाने के लिए इसे पीने का सही समय जानना जरूरी है। लेकिन इससे पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि इसे पीने का गलत समय क्या है। आइए जानते हैं…

पानी पीने का सबसे खराब समय

कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खाना खाने के साथ ही पानी पीना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी ऐसी ही गलतियां करते हैं तो आज से और अभी से ऐसा करना बंद कर दें। क्योंकि इसकी वजह से आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पानी कब नहीं पीना चाहिए ?

1. सोने से तुरंत पहले पानी न पिएं।
2. खाने के तुरंत बाद पानी न पियें।
3. पेशाब करने के बाद पानी न पियें।
4. भोजन करते समय पानी न पियें

हमें पानी कब पीना चाहिए?

1. सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं।
2. खाना खाने के 30 मिनट पहले पानी पिएं।
3. व्यायाम से पहले, दौरान और बाद में पानी पिएं।
4. सोने से 1-2 घंटे पहले पानी पिएं।
5. सिर दर्द और माइग्रेन में आप पानी पी सकते हैं.

More From Author

AMAR PRABHAT 8 JUNE 23

राशिफल

Horoscope 8 June 2023: गुरुवार का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि, जानें सभी अपना भविष्यफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *