बीमारियों का इशारा हो सकते हैं खर्राटे

सावधान! इन गंभीर बीमारियों का इशारा हो सकते हैं खर्राटे

Snoring : आमतौर पर खर्राटों को गहरी नींद का प्रतीक माना जाता है। आपने कई दफा सुना होगा कि खर्राटे लेने वाला व्यक्ति अच्छी नींद सो रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, खर्राटों वाली नींद अच्छी नींद नहीं होती है, ये गंभीर समस्या के संकेत होते हैं। खर्राटे लेने वाले व्यक्ति को खुद पता नहीं होता है कि वे खर्राटे मारते हैं। जिन लोगों को खर्राटे की समस्या होती है, उन्हें जागने के बाद सूखा मुंह और गले में जलन का अहसास होता है। खर्राटे लेना आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं, आखिर हम खर्राटे क्यों लेते हैं?

क्यों आते हैं खर्राटे

खर्राटे आने के कई कारण हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, खर्राटे सांस लेने की स्थिति में रुकावट डालते हैं, जो अक्सर नाक और गले में देखने को मिलती है। मोटापा, ज्यादा सिगरेट और शराब का सेवन, अनिद्रा या नाक में एलर्जी आदि के कारण खर्राटे ले सकते हैं।

खर्राटे आने के ये हैं लक्षण

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप दिन भर आलस या थकान महसूस करते हैं, तो ये भी खर्राटे के लक्षण हो सकते हैं। तनाव, ज्यादा नींद आना, सिर दर्द आदि खर्राटे के लक्षण हो सकते हैं।

 

More From Author

AMAR PRABHAT 8 MAY 23

राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 May 2023 : सोमवार को अद्भुत संजोग 7 राशियों पर होगी महालक्ष्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *