निर्माणाधीन पुलिया ढहा

निर्माणाधीन पुलिया ढहा, 5 लोगों की मौत, जांच के आदेश

रायगढ़ा :ओडिशा के रायगढ़ा जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन पुलिया के अचानक ढह जाने से चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग पुलिया के पास जमा बारिश के पानी में नहा रहे थे कि तभी पुलिया अचानक भरभराकर गिर गया। चार बच्चों सहित पांच लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। खास बात ये है कि पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि घटना रायगढ़ा जिले के कल्याणसिंगपुर ब्लॉक में सुबह करीब 11 बजे तब हुई, जब लोग पुलिया के पास जमा बारिश के पानी में नहा रहे थे और गलती से निर्माणाधीन पुलिया के पास चले गए, जो अचानक भरभराकर गिर गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवा की टीम मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

ओडिशा के कानून मंत्री जगन्नाथ साराका, स्थानीय विधायक मकरंद मुदुली और रायगढ़ा के एसपी विवेकानंद शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। विधायक ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार के सदस्यों के लिए 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। सीएम ने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।

 

More From Author

सहपाठी का काटा गला

UP NEWS : दसवीं कक्षा के छात्र ने क्लास रूम के अंदर सहपाठी का काटा गला

हरियाणा में धारा 144 लागू

हरियाणा में धारा 144 लागू, 2 अगस्त तक इंटरनेट बंद, CM ने की शांति की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *