देश में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना, बीते 24 घंटे में 3,095 मामले किए गए दर्ज

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण दोगुना रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान रोजाना संक्रमित मिलने वाले रोगियों की संख्या अब दोगुना तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,095 मामले दर्ज किए गए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है, जब एक दिन में सामने आए नए मामलों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा है।

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से पांच लोगों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से पांच लोगों की मौत भी हुई है। इसमें गोवा-गुजरात में एक-एक और केरल में तीन मरीजों की मौत शामिल है। इसी के साथ अब तक 5.30 लाख लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है। दैनिक सकारात्मकता 2.61 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 1.91 प्रतिशत आंकी गई। देश में कोरोना के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,15,786) हो गए हैं।

अब नेपाल जाने के लिए मास्क अनिवार्य

रैपिड एंटीजन जांच में एक भारतीय के पॉजीटिव पाए जाने के बाद नेपाल ने मास्क फिर से अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क के झूलाघाट के रास्ते नेपाल जाने वाले लोगों को लौटा दिया जाएगा।

More From Author

Rules Changes From 1st April – कल लागू होंगे बजट में घोषित ये 10 बड़े बदलाव, जानिए कहां मिलेगी राहत और कहां कटेगी जेब

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए भारतीय शिपयार्ड के साथ 19,600 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *