Budget 2024 : बजट सत्र से पहले PM मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, “लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले मंथन करें और हंगामा करने वालों को याद नहीं रखा जाता.” PM मोदी बोले कि, “लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले मंथन करें क्योंकि देश का बड़ा वर्ग लोकतंत्र प्रेमी है.
#WATCH मैं आशा करता हूं कि गत 10 वर्ष में जिसको जो रास्ता सुझा उस प्रकार से संसद में सब ने अपना अपना कार्य किया। जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है। जो आदतन लोकतांत्रिक मूल्यों का चीरहरण करते हैं, ऐसे सभी सांसद आत्मनिरीक्षण करें कि 10 साल में उन्होंने जो किया, अपने… pic.twitter.com/MvmqcFTw9J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 31, 2024
PM मोदी ने कहा, “इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था… उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है तब राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट, एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है.”