Budget Session 2023

संसद का बजट सत्र आज से, पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण होगा पेश

Budget Session 2023 : संसद के बजट सत्र  की शुरुआत मंगलवार, 31 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त वर्ष 2022-23 का आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा में पेश करेंगी, जिसे राज्यसभा के पटल पर भी रखा जाएगा।

सीतारमण के संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन प्रेस कांफ्रेंस में आर्थिक सर्वेक्षण की बारीकियों को रखेंगे। इसके अगले दिन एक फरवरी को वित्त मंत्री पूर्वाह्न 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी।

Budget Session 2023 : हलवा सेरेमनी के बाद बजट छपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वित्त मंत्रालय ने 10 अक्टूबर, 2022 को केंद्रीय बजट बनाने की कवायद शुरू की। वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका और यूरोप में मंदी के मंडराते खतरे के बीच वित्त मंत्री सीतारमण एक फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगी। हालांकि, इस बार का केंद्रीय बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा, जो मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा।

आर्थिक सर्वेक्षण के मायने और कौन करता है तैयार
आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति की जानकारी देने और नीतिगत ‘नुस्खे’ सुझाने के लिए केंद्रीय बजट से एक दिन पहले संसद में किया जाता है। आर्थिक सर्वेक्षण आसान शब्दों में देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का लेखा-जोखा होता है। सरकार इस दस्तावेज के जरिए बताती है कि देश की अर्थव्यवस्था किस स्थिति में है। केंद्र सरकार की योजनाएं कितनी तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जबकि पूरे साल विकास का क्या ट्रेंड रहा। किस क्षेत्र में कितना निवेश हुआ। Budget Session 2023

बजट से एक दिन पहले संसद में आने वाली आर्थिक सर्वेक्षण पर सबकी नजर होती है, जिसमें अगामी वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का अनुमान होता है। इस सर्वेक्षण को देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) के नेतृत्व वाली टीम तैयार करती है। इस टीम में सीईए के साथ वित्त और आर्थिक मामलों के जानकार भी शामिल रहते हैं।

आर्थिक सर्वे सरकार के आधिकारिक चैनल संसद टीवी पर लाइव देखा जा सकता है। इसके साथ ही पीआईबी के यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/@pibindia पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय के आधिकारिक फेसबुक पेज https://www.facebook.com/finmin.goi और मंत्रालय के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल https://twitter.com/FinMinIndia पर भी लाइव देखा जा सकता है।

 

 

More From Author

बैंक से जुड़े नियमों

1 फरवरी को बदल जायेंगे बैंकिंग से जुड़े कई नियम, जान लेंगे इनके बारे में तो रहेंगे फायदे में

2023 में हल्की मंदी का सामना करेगी दुनिया, सबसे बेहतर रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था : IMF

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *