प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोली – वे पहले पीएम जो लोगों की सुनते नहीं, अपनी व्यथा सुनाते हैं

नवलगुंड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें जो लोगों की परेशानियों को सुनने के बजाय उनके सामने अपनी व्यथा सुनाते हैं। वाड्रा ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव से पहले धारवाड़ जिले के नवलगुंड शहर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी  वाजपेयी और मनमोहन सिंह से लेकर कई प्रधानमंत्री देखे हैं लेकिन ये (मोदी) पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों की पीड़ा सुनने के बजाय उन्हें अपनी पीड़ा सुनाते हैं।”

भ्रष्टाचारियों को टिकट मिलता है जो भ्रष्ट नहीं हैं उन्हें मना कर दिया जाता हैः प्रियंका

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक की भाजपा सरकार किसी का सम्मान नहीं करती, चाहे वह जनता हो या जिस राज्य में वे शासन कर रहे हैं उनके वोट हों या वरिष्ठ नेता जगदीश शेट्टार हों जो टिकट नहीं मिलने पर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं लिंगायत समुदाय से आते हैं।

उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार इतनी बेशर्मी से किया जाता है कि जो भ्रष्ट हैं उन्हें टिकट (चुनाव लड़ने के लिए) मिल रहा है और जो भ्रष्ट नहीं हैं उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया जाता है। वे (मोदी) उन लोगों को फोन करते हैं जो भ्रष्ट हैं और जो ईमानदार हैं उन्हें भगा देते हैं।” उन्होंने कहा कि लोगों का सम्मान नहीं होना देश और राज्य के हित में नहीं है, राजनेता भूल जाते हैं कि जनता ही उन्हें नेता बनाती है और सरकारें केवल सत्ता हथियाने और पैसा कमाने के लिए बनती हैं।

More From Author

SRH vs DC

SRH vs DC : रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 9 रनों से चटाई धूल

Char Dham Yatra: बर्फबारी और खराब मौसम के कारण रोकी गई चार धाम यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *