जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी की एक टीम दिल्ली स्थिति हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची है. हेमंत सोरेन का आवास दक्षिणी दिल्ली के शांति निकेतन में स्थित है. जानकारी के अनुसार ईडी की टीम के साथ दिल्ली पुलिस भी पहुंची है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर ईडी उनके जवाबों से संतुष्ट नहीं होती है तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.
बता दें कि ईडी की टीम हेमंत सोरेन से पहले भी पूछताछ कर चुकी है. ईडी नकी एक टीम ने पिछले दिनों उनके रांची स्थित आवास पर जाकर 8 घंटे तक पूछताछ की थी. बता दें कि ईडी ने उन्हें पिछले दिनों समन जारी कर 29 या 31 जनवरी को पेश होने के लिए कहा था. ईडी ने कहा कि अगर वे पेश नहीं होते हैं तो खुद ईडी उनसे पूछताछ करेगी.